रुड़की। अग्निशमन विभाग की ओर से शनिवार को अग्निशमन सप्ताह का शुभारंभ किया गया। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा एवं सीओ एसके सिंह के नेतृत्व में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिल त्यागी ने आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अग्निशमन सेवा दिवस के रुप में मनाए गए कार्यक्रम में अग्निशमन सेवा के दौरान शहीद हुए जांबाज अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को आग के प्रति सजग एंव जागरूक करना है। एसपी देेहात मणिकांत मिश्रा ने फायर सर्विस वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही अग्नि निरोधक प्रचार सामग्री जनता में वितरित की गयी इस दौरान एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने कहा कि आधुनिक तकनीक में तरह- तरह के केमिकल्स , प्लास्टिक फोम आदि उत्पात की वस्तुएं हमारी दिनचर्या के प्रयोग में आती है जो हमारे आराम के लिए वरदान तो है ही लेकिन अभिशाप भी है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इनकी संवेदनशीलता के प्रति सजग व जागरूक रहना जरूरी है।