फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय शिक्षक गौरव पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। युवा निर्माण अभियान हरियाणा के बैनर तले टिटौली रोहतक के स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ में आहूत राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह में हरिद्वार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेड़पुर के शिक्षक संजय वत्स, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोड़ाहेडी के शिक्षक करुण आहूजा को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

शिक्षक संजय वत्स व करुण आहूजा को राष्ट्रीय शिक्षक गौरव पुरस्कार 2018 को हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, हरियाणा शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक दिलबाग सिंह अहलावत, स्वामी आर्यवेश तथा खंड शिक्षाधिकारी कृष्णा फोगाट ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस संमेलन में पूरे भारत के विभिन्न राज्यों के शिक्षक मौजूद रहे। इनको विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों के लिए चयनित किया गया। इस समारोह में विभिन्न राज्यों से आये अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें