रुड़की। नगर निगम कार्यालय में आयोजित कर अनुभाग की समीक्षा बैठक में सेल्फ एसस्मेंट फार्म जमा न करने वालों को सात दिन का समय दिया गया है। इसके बाद फार्म जमा करने वालों पर जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया है।
शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि नगर निगम की ओर से अभी तक 60 प्रतिशत कर वसूला गया है। करीब 30 प्रतिशत भू स्वामियों की ओर से अपना सेल्फ एसस्मेंट फार्म जमा नहीं कराया गया। ऐसे लोगों को नगर निगम की ओर से सात दिन का समय दिया गया। सात दिन के बाद फार्म जमा नहीं किए जाएंगे। देरी से फार्म जमा करने पर 15 हजार रुपये के जुर्माने के साथ पांच फीसदी विलंब शुल्क वसूला जाएगा। कुछ पार्षदों ने सहायक अधिकारी को बताया कि कई लोगों ने फार्म गलत भरे हैं। कई ने अपनी संपत्ति कम दर्शाई है। जिससे निगम को राजस्व की हानि हो रही है। उन्होंने ऐसे लोगों की संपत्ति की औचक निरीक्षण करने की मांग की। कर्मचारियों की ओर से बिल जारी न किए जाने पर तीन कर्मचारी सोहन, अरशद, सफदर का वेतन रोकने के आदेश दिए। इस अवसर पर कर निरीक्षक रविंद्र पंवार, रविंद्र खन्ना, पद्युमन पोसवाल आदि उपस्थित रहे।