फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दिलाने के नाम पर 45 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पुरकाजी निवासी एक शख्स ने रुड़की के एक प्रॉपर्टी डीलर पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी ले रही है।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के पुरकाजी निवासी शहजाद और अन्य लोग बुधवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। शहजाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात रुड़की के एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई थी। डीलर ने जमीन दिखाई दी थी और सौदा 1.65 करोड़ में तय हुआ था। इसके बाद उन्होंने 45 लाख रुपये प्रॉपर्टी डीलर को दिए। बताया कि अब जमीन का बैनामा करने पर डीलर आनाकानी कर रहा है। इस बीच उसे पता चला कि जमीन विवादित है और हाल ही में इस पर जो दुकानें बनाई गई हैं, उन्हें भी एचआरडीए ने सील कर दिया है। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर से अपनी रकम वापस मांगी तो उसने इनकार कर रहा है। वहीं, प्रॉपर्टी डीलर का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने अब तक मात्र 28 हजार रुपये ही दिए हैं। बाकी रकम दिए बिना बैनामा करने का दबाव बना रहा है। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है। जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें