फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर होता रहा खनन, पुलिस और प्रशासन ने नहीं उठाया फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला। गोकलवाला गांव के पास चिल्लावाली नदी किनारे उपजाऊ भूमि में रात भर अवैध खनन किया। ग्रामीण लगातार पुलिस प्रशासन को फोन करते रहे, लेकिन पुलिस ने फोन नहीं उठाया। ऐसे में ग्रामीण पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात चिल्लावाली नदी किनारे एक खेत में दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, एचएम, जेसीबी मशीनों से अवैध खनन जोर शोर पर शुरू हुआ। ग्रामीणों ने खनन की जानकारी तहसील प्रशासन से लेकर स्थानीय पुलिस को देने के लिए फोन करने का प्रयास किया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की सांठगांठ से इतना बड़े स्तर पर अवैध खनन किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के फोन नहीं उठाने को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। हालांकि शनिवार को मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद भगवानपुर तहसीलदार सुशीला कोटियाल ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मौके पर निरीक्षण किया गया है। जहां अवैध खनन पाया गया है। लेखपाल को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्दी ही माफिया के ऊपर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन भरे होने सीज कर बुग्गावाला पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें