फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की(ब्यूरो)। सुनहरा स्थित जीवन दीप आश्रम नंद विहार में मकर संक्रांति के अवसर पर सुबह सुंदर पाठ, हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसके बाद महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रांनद गिरि ने नगर निगम रुड़की के सफाई कर्मचारियों को स्वेटर का वितरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य नारायण दक्षिण से उत्तर की मकर राशि में प्रवेश करते है। मकर संक्रांति का पर्व पूरे भारत वर्ष में विभिन्न नामों से मनाया जाता है। दक्षिण में मकर संक्रांति को पोंगल नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही विभू आदि के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि संक्रांति के अवसर पर गंगा स्नान एवं दान का विशेष महत्व है। इस मौके पर जीवन दीप न्यास के कोषाध्यक्ष प्रवीण, प्रबंधक वीरेंद्र गर्ग, केपी सिंह, स्वराज सिंह, तहसीलदार रुड़की चित्र कुमार त्यागी, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, चंदन सिंह त्यागी, अरविंद गौतम, अश्वनी कौशिक, सुशील त्यागी, राकेश गिरी, गौरव गोयल, अनुराग कौशिक, मोहित अग्रवाल, कुंवर नागेश्वर, पंकज वर्मा एवं ऋषिपाल बालियान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें