फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी में तेज हुई निकाय चुनाव की सरगर्मियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। निकाय चुनाव की सरगर्मियां सरकारी स्तर पर तेज होती दिख रहीं हैं। रुड़की नगर निगम में जहां करीब 40 वार्ड बनाए जाने की तैयारी है वहीं आसपास के क्षेत्र में भी वार्ड बढ़ने वाले है। फलस्वरूप दावेदार अभी से तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

रुड़की नगर निगम में इस समय 20 वार्ड है । नए परिसीमन के बाद रामपुर और पाडली गुर्जर गांव को शामिल करने पर चल रहे विवाद के बीच आसपास की कई कालोनियों को नगर निगम में शामिल किया जा चुका है। इससे यहां वार्डों की संख्या 40 होने की उम्मीद है। मेयर पद पर भाजपा और कांग्रेस के कई नेता ताल ठोकने की कोशिश में हैं। वहीं भाजपा की ओर से पूर्व महामंत्री गौरव गोयल, सांसद प्रतिनिधि संजय अरोड़ा, महेंद्र काला, कल्पना सैनी, सौरभ भूषण, अजय सिंघल सहित कई नेता तैयारी कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से मेयर यशपाल राणा अग्रिम पंक्ति के दावेदार है। इनके अलावा पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक समेत कई अन्य नेता भी दावेदारी के लिए ताल ठोंक रहे हैं।
पिरान कलियर पहली बार निकाय के रूप में गठित की गई है। कलियर सहित चार गांवों केे मिलाकर बनाई गई इस नगर पंचायत में करीब 15 हजार मतदाता है। इसमें नौ वार्ड बनाए जाएंगे। यहां भी मौजूदा विधायक फुरकान अहमद तथा पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद के समर्थक चेयरमेन से लेकर सभासदी के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। अभी तक पंचायतों की राजनीति करने वाले ग्रामीण परिवेश के नेताओं को पहली बार शहरी राजनीति में अपने आपको ढालने में खूब आनंद भी आ रहा है।
विज्ञापन

लक्सर नगर पंचायत को उच्चीकृत नगर पालिका बनाया जा चुका है। यहां इस बार दो नए वार्ड बनाए जा रहे हैं। देश भर में भाजपा के पक्ष में चल रहे माहौल को देखते हुए यहां भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए मौजूदा चेयरमैन राम सिंह वाल्मीकि, वरिष्ठ नेता अंबरीष गर्ग, अजय वर्मा, सत्यवीर समेत कई नेता दावेदारी ठोक रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व चेयरमैन जगदेव सिंह जग्गी, बालेश्वर सिंह समेत कई नेता दावेदारी में हैं।
मंगलौर नगर पालिका में फिलहाल वार्डों की संख्या 15 हैं, यहां पांच वार्ड बढ़ेंगे। जबकि झबरेड़ा नगर पंचायतों में वार्ड की संख्या सात से बढ़कर नौ हो गई है। नवगठित भगवानपुर नगर पंचायत में भी वार्ड की संख्या नौ रहेगी। लंढौरा में कोई वार्ड नहीं बढ़ने के कारण संख्या नौ ही रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें