फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नई बस्ती से 341 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कलियर क्षेत्र की नई बस्ती में पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड की संयुक्त टीम ने छापा मारकर 341 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नई बस्ती स्थित एक दुकान पर प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। जांच के दौरान दुकान के स्लैब और अंदर रखे कुंडों में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस पाया गया।

मौके से समीर, सावेज, मोफीक और दानिश निवासी कलियर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मांस काटने के उपकरण, एक डीप फ्रीजर और एक बाइक भी बरामद की है। बरामद मांस के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए गए हैं जबकि शेष मांस को गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें