फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन सिद्धेश्वर शिव मंदिर में की गई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा की ओर से बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर शिव मंदिर में विधिविधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कर भंडारा कराया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहूति देकर प्रसाद ग्रहण किया।
सिविल लाइंस स्थित सिद्धेश्वर मंदिर के प्राचीन शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की कतार लगती है। बृहस्पतिवार को सभा के पदाधिकारियों ने दुर्गा माता, हनुमानजी समेत कई देवी देवाताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके लिए सुबह से ही मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन के बाद मूर्तियों को स्थापित किया गया। इसके बाद हवन कर आहूति दी गई। अनुष्ठान के बाद विशल भंडारा कराया गया। सभा के मंत्री सौरभ भूषण ने बताया कि सभा की ओर से पंचायती धर्मशाला, कानून गोयान स्थित शिव मंदिर में भी विकास कार्य कराए गए हैं। श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाओं के लिए सभा धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार कर रही है। इस मौके पर सभा के प्रधान चंद्रप्रकाश अग्रवाल, भगवत स्वरूप, सोहन लाल मित्तल, मामचंद गुप्ता, तेजबहादुर, गोपाल गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, मनोज तायल, विष्णु अग्रवाल, सुधीर तायल, पंडित श्वेत शांडिल्य, पंडित रोहित आदि रहे।
विज्ञापन

दुर्गा चौदास पर विशाल भंडारे का आयोजन
दुर्गा चौदस पर जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान हुए। पीरबाबा कॉलोनी में हवन के बाद भंडारा कराया गया। वहीं, दुर्गा चौक स्थित दुर्गा मंदिर में हवन के साथ धार्मिक अनुष्ठान हुए। साथ ही एक निर्धन कन्या का विवाह संपन्न कराया गया।
पीरबाबा कॉलोनी स्थित मां संतोषी मंदिर में पंडित सुरेश भारद्वाज ने विधिविधान के साथ पूजन कर संतोषी मां को भोग लगवाया। इसके बाद भंडारा कराया गया। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अंबरीश कुमार ने भी भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य यजमान अनिल कुमार सिंघल, प्रदीप कुमार सिंघल के अलावा धर्मेंद्र सिंह, राजमहल सिंह सैनी, अर्जुन गुप्ता, विनोद कश्यप, बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, चाव मंडी स्थित दुर्गा चौक पर चतुर्दशी पर्व पर एक निर्धन कन्या का विवाह कराया गया। बेलडा निवासी रेखा का विवाह मुजफ्फरनगर निवासी राजकुमार के साथ संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने विवाह में उपहार स्वरूप सभी घर के जरूरी सामान भेंट किए। ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश पैन्यूली ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इस दौरान अशोक वर्मा, अनिलअग्रवाल, सुमित चौधरी, पंकज गुप्ता, रीता गर्ग, उमा अग्रवाल, सत्येंद्र पाल सिंह, रूबी देवी, लक्ष्मी, मोनिका, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें