फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में दम दिखाएंगे लक्सर के दिव्यांग खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। पंचकूला में 25 मार्च को हरियाणा में होने वाली 18 वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लक्सर के छह दिव्यांग खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। बुधवार को एडीओ समाज कल्याण ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

जिला हरिद्वार पैरा ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव संदीप चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों आयोजित की गई पैरा ओलंपिक प्रतियोगिताओं में लक्सर तहसील क्षेत्र के दिव्यांग खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। पैरा ओलंपिक प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद खिलाड़ियों ने जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद क्षेत्र के छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी चयन हो गया है। उन्होंने बताया कि यह सभी खिलाड़ी आगामी 25 मार्च से 29 मार्च तक हरियाणा के पंचकूला में होने वाली 18 वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में प्रतिभाग करेंगे। इन खिलाड़ियों में भारूवाला के प्रदीप कुमार, गनौली गांव के प्रवीण कुमार को गोला और चक्का फेंक, लक्सर गांव के रवि सरवालिया और अलीपुर के आशीष सैनी को चक्का फेंक, आसफनगर के अनंत कुमार को 100 मीटर दौड़ तथा हीराहेड़ी के अनुज कुमार को 100 व 200 मीटर दौड़ के लिए चयनित किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों को बुधवार को एडीओ समाज कल्याण विनोद कुमार नैथानी ने लक्सर खंड विकास कार्यालय में सम्मानित भी किया। इस मौके पर मांगेराम, दिग्विजय सिंह, प्रदीप कुमार, देवेंद्र कुमार आदि अनेक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें