II
ठग ने इंजीनियर बनकर की ठगी, छात्र ने पुलिस को दी तहरीर
I
I
I
Iबीटेक के छात्र को ओएलएक्स पर लैपटॉप खरीदना भारी पड़ गया। ठग ने लैपटॉप बिक्री के नाम पर छात्र से 27 हजार रुपये की ठगी कर ली। छात्र की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पनियाला रोड निवासी अमित कुमार भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक इंजीनियर कॉलेज में बीटेक का छात्र है। छात्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने दो दिन पूर्व ओएलएक्स पर लैपटॉप बिक्री का एक विज्ञापन देखा था। उस पर मोबाइल नंबर भी था। उसने उस नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले ने बताया कि वह एक कंपनी में इंजीनियर है।
I
I
I
Iइसके बाद 27 हजार रुपये में लैपटॉप का सौदा तय हो गया। लैपटॉप बेचने वाले ने बताया कि वह ऑनलाइन उसके खाते में रकम ट्रांसफर कर दे। छात्र के बताए पते पर लैपटॉप भेज देगा। उसके झांसे में आकर छात्र ने 27 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए लेकिन शनिवार तक लैपटॉप नहीं भेजा। इस पर उसने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। छात्र ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।I