फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद फिर प्रधान चुनेंगे आमखेड़ी वासी

Sun, 29 Nov 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। 25 साल बाद एक बार फिर आमखेड़ी के मतदाता अपने बीच से प्रधान चुनेंगे, जबकि नात्थूखेडी के मतदाताओं को पहली बार यह मौका मिलेगा। अभी तक यह दोनों गांव घोसीपुरा व टाड़ा भनेड़ा ग्राम सभाओं के हिस्से थे। अब इन दोनों गांवों को ग्राम सभा का दर्जा मिल गया है।
विज्ञापन

आमखेड़ी के 960 मतदाताओं के लिए इस बार का चुनाव खास रहेगा। 1990 तक आमखेड़ी की अपनी ग्रामसभा थी, लेकिन बाद में इसे घोसीपुरा ग्रामसभा में सीक्खर एवं गोपालपुर के साथ मिला दिया गया था।
तब से यहां के मतदाता दूसरी ग्रामसभा के लिए मतदान करते आ रहे थे। 1990 में प्रधान रहे खजान सिंह के पुत्र जसवीर सिंह का कहना है कि 25 साल बाद अपने गांव के बीच से प्रधान चुनने का मौका मिलेगा। यह सीट एससी के लिए आरक्षित की गई है। नात्थूखेड़ी पहले टाड़ा भनेड़ा ग्राम सभा का हिस्सा था। इस बार इसे अलग ग्राम सभा का दर्जा मिल गया है। कुल 537 मतदाताओं वाली इस ग्राम सभा को एससी प्रधान मिलेगा।
विज्ञापन

यह गांव एससी बाहुल्य है। गांव के सुनील व ओमपाल का कहना है कि पहली बार अपने गांव का प्रधान अपने बीच का व्यक्ति होगा। इससे गांव के लोगों का समस्याओं का बेहतर ढंग से निदान हो सकेगा। खंड विकास अधिकारी मनिंद्र कौर का कहना है कि इस बार आमखेड़ी एवं नात्थूखेड़ी को ग्राम सभा का दर्जा मिला है। कुल मिला कर अब ब्लाक में 61 ग्रामसभाएं हो गई हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें