फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर सैनिक के खाते से 25 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। चोर ने एक पूर्व सैनिक का पर्स चोरी कर एटीएम कार्ड के जरिए हजारों की रकम साफ कर दी। पूर्व सैनिक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस जिस एटीएम से रुपये निकाले गए हैं, उसमें लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित अशोकनगर (ढंडेरा) निवासी अब्बल सिंह नेगी सेवानिवृत्त सैनिक हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह ढंडेरा रेलवे फाटक पर सामान खरीदने आए थे। यहां किसी ने उनकी जेब से पर्स चोरी कर लिया। पर्स चोरी होने की सूचना उन्होंने अपने बेटे को दी। इसके बाद पिता-पुत्र पर्स में रखे एटीएम को बंद कराने बैंक पहुंचे। यहां उन्होंने कार्ड बंद कराया और पासबुक में एंट्री कराई तो खाते से 25 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस को बताया कि पर्स में आठ हजार की नकदी, भूतपूर्व सैनिक का कार्ड, एटीएम कार्ड था। एटीएम कार्ड के कवर में उन्होंने पिनकोड लिखा था। आशंका जताई जा रही है कि चोर ने पिनकोड देखकर ही एटीएम से रकम निकाली है। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि जिस एटीएम से रुपये निकाले गए हैं, उसकी फुटेज निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें