फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर में लगी आग, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर (रुड़की)। सिसौना गांव में सुबह खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर लीक होने से घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर दंपती समेत परिवार के चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को देहरादून रेफर कर दिया। वहीं, कुछ देर बाद एसपी देहात और सीओ मंगलौर ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिसौना गांव निवासी प्रदीप कुमार एक कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह कंपनी जाने की तैयारी कर रहे थे। लंच ले जाने के लिए उनकी पत्नी मीना रसोई में खाना बना रही थीं। इस दौरान घर में चार बच्चे प्रियांशु (14), शुभम (11), ज्योति (8) और गुंजन (4) भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े सात बजे सिलिंडर से अचानक गैस लीक होने लगी और आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई, जिसकी चपेट में आने से दंपती और चारों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। शोर सुनकर आसपास के लोग प्रदीप के घर पहुंचे तो हादसा देख सूचना पुलिस को दी। एसओ संजीव थपलियाल समेत भारी पुलिस बल गांव पहुंचा। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल रुड़की स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह, सीओ मंगलौर अभय सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
--
जलकर राख हुआ घर का सामान
सिलिंडर लीक होने से घर में फैली आग से कपड़े समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। रसोई में रखा पूरा सामान भी जल गया। सूचना मिलते ही एसडीएम भगवानपुर संतोष कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

--
मंगलौर कांड की आ गई याद
सात नवंबर को मंगलौर में मिठाई की दुकान में गैस सिलिंडर में धमाके के बाद हादसा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 50 लोग घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को सिसौना गांव में सिलिंडर से हादसे की सूचना मिली लोग मंगलौर कांड को याद कर सिहर उठे।
--
घर के बाहर जुटी भारी भीड़
सिसौना गांव में गैस सिलिंडर से हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इतना ही नहीं आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घर के बाहर जमा भीड़ को हटाया। वहीं, सूचना मिलते ही प्रदीप के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें