फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सोलर पैनल का ठेका दिलाने के नाम पर 25 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर पैनल का ठेका दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सोलानीपुरम निवासी शुभम सोलर पैनल लगाने का कार्य करते हैं। आरोप है कि शहर के एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री कार्यालय में पहचान होने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री सोलर योजना के तहत बड़ा ठेका दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए उसने अलग-अलग किस्तों में 25 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी ठेका नहीं मिला तो कारोबारी को शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि आरोपी पहले भी कई लोगों से ठगी कर चुका है। रकम वापस मांगने पर वह टालमटोल करता रहा और अब फोन भी नहीं उठा रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें