फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बिजली का तार टूटकर गिरने से गेहूं और गन्ने की 25 बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
जैनपुर झंझेड़ी में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से 15 बीघा गन्ना और 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जैनपुर झंझेड़ी में किसान यूसुफ, इदरीश, मुंतियाज, दिलशाद, जुल्फिकार, फैयाज की ईंट भट्ठे के पास खेती की भूमि है। उक्त खेतों में गन्ना और गेहूं की फसल खड़ी है।

शुक्रवार शाम चार बजे खेत के बीच से होकर जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से दोनों फसलों में आग लग गई। खेत स्वामियों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। किसान यूसुफ का कहना है कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन




किसानों ने बताया कि खेत से होकर गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं जिससे यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार इसकी शिकायत ऊर्जा निगम के अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आरोप है कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनकी फसल जली है। उन्होंने खराब हुई फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

तारों में स्पार्किंग से गेहूं की फसल जली



बुग्गावाला क्षेत्र के गांव गोकुलवाला के पास हाईटेंशन लाइन के तारों में स्पार्किंग होने से गेहूं के खेत में आग लग गई। समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया जिससे करीब छह बीघा फसल जल गई। 20 से 25 बीघा गेहूं की फसल और पास में बना एक मुर्गी फार्म आग लगने से बच गया। आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें