रुड़की पुरानी तहसील स्थित सेंटर पर वैक्सीनेशन करती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : ROORKEE
शहर में अलग-अलग जगह लगाए गए 11 वैक्सीनेशन सेंटरों पर 2480 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। इस दौरान दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए लगाए गए विशेष शिविर में 19 लोग पहुंचे। वैक्सीनेशन सेंटरों की बढ़ती संख्या से अब लोगों को राहत मिलने लगी है।
मंगलवार को शहर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए। इनमें बीएसएम इंटर कॉलेज, मूलराज इंटर कॉलेज, साकेत स्थित अग्रवाल धर्मशाला, पुरानी तहसील स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 14, हेल्पिंग हैंड, मिलापनगर, सिविल अस्पताल, रामपुर में विधायक की बैठक, नगर निगम व दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए स्पेशल शिविर पुरानी तहसील स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सलेमपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खोले गए थे। इस दौरान सेंटरों पर वैक्सीनेशन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि वैक्सीनेशन लगातार जारी रहने से अब लोगों को वैक्सीन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि मंगलवार को विशेष शिविर में सात दिव्यांग और 12 बुुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई है। इसके अलावा 45 से ऊपर वाले 489 और 18 से ऊपर वाले 1972 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि शहर में बुधवार को वैक्सीनेशन अभियान सिविल अस्पताल में जारी रहेगा।