फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कब्रिस्तान के पास से 215 किलो पशु मांस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने भनेड़ा गांव में कब्रिस्तान के पास एक घेर में छापा मारा। छापे के दौरान 215 किलोग्राम पशु बरामद किया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भनेड़ा स्थित जव्वाद के घेर के पास कुछ लोग पशु कटान कर रहे हैं। पुलिस जब जव्वाद के घेर के पास बने छोटे कमरे में पहुंची तो वहां पशु कटान की पुष्टि हुई। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी जव्वाद और उसके साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में मांस बरामद किया जिसका वजन लगभग 215 किलोग्राम आंका गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय पशु चिकित्सक डॉ. अमित पंवार को मौके पर बुलाया गया। डॉ. पंवार ने प्राथमिक निरीक्षण के आधार पर बरामद मांस के गोवंशीय होने की पुष्टि की। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर मांस का नमूना लेकर उसे सील कर दिया है। शेष मांस को पशु चिकित्सक के निर्देशन में जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खोदकर और अम्लीय छिड़काव कर नष्ट कर दिया गया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें