फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमंड शोरुम में फर्जीवाड़ा कर 21 लाख का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। रेमंड शोरूम के मैनेजर ने फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये का गबन कर लिया। मामले की जानकारी शोरूम के मालिक को लगी तो उसने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शोरूम मैनेजर, उसके पिता व दो भाई और दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली-हरिद्वार रोड पर रेमंड कपड़ों का शोरूम है। शोरूम मालिक पवन सरुण निवासी झुनझुनु, जयपुर राजस्थान है। वर्ष 2016 में शोरूम मालिक ने सत्यपाल सिंह निवासी झुनझनु, जयपुर राजस्थान को मैनेजर के पद पर रखा था। आरोप है कि रेमंड कपड़ों पर डिस्काउंट ग्राहकों को देने की आड़ में मैनेजर फर्जी बिल बनाकर रुपयों का गबन करता रहा। शोरूम मैनेजर ने डिस्काउंट की करीब 21 लाख की रकम अपने दो भाई राजकुमार, अजय और पिता देवीदत्त व दोस्त राजीव के खाते में डाल दी। उन्होंने बिलों का मिलान किया तो मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि मैनेजर ने फर्जी बिल अपने रिश्तेदारों के नामों पर काटे थे। शोरूम मालिक की ओर से मंगलवार को कोतवाली तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में मैनेजर से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें