फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक, ऊर्जा निगम और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ और उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रस्तावित राष्ट्रीय हड़ताल का रुड़की के विभिन्न ट्रेड और यूनियन में असर देखने को मिला। इस दौरान बैंकों के साथ ही सिंचाई और ऊर्जा निगम के अधिकारी भी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को शहर के अधिकतर बैंकों के कर्मचारी हड़ताल रहे। कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा, जिसके चलते बैंकों में लेनदेन नहीं हो सका। विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की ओर से मंडल कार्यालय पर धरना दिया गया। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि भारत सरकार श्रम विरोधी इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2018 लेकर आई है। यह बिल पूरी तरह से कर्मचारियों और बिजली उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों को इस संबंध में सभी को बताने की जरूरत है। इस दौरान दिनेश चंद्र तिवारी, दीपक शांडिल्य, सुरेंद्र दत्त शर्मा, जयपाल सिंह, मसरूर आलम, रामचंद्र, मोहन कुमार, मनोज हड़सन, महेन्द्र पाल, राजकुमार भारती, राहुल गिरि, राजीव त्यागी, वसीम अहमद, फैय्याज अहमद, गोपनी, अमित शर्मा, अनिल दुबे, बिलाल, पुष्कर, प्रवीण, अजय आदि मौजूद रहे। वहीं, मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने भी अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर हड़ताल पर रहे। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बाहली को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। कर्मचारियों ने वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन 26 हजार करने की भी मांग की। इस दौरान सुरेंद्र कुमार सैनी, देव पाल त्यागी, नरेंद्र कुमार वर्मा, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, अरविंद त्यागी वेदपाल सिंह, केशोराम, योगेश सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें