फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी: प्रदेश प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

बसपा केप्रदेश प्रभारी आरएस कुशवाहा ने कहा कि भाजपा को रोकने में बसपा ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को छला है। बसपा ही गरीब और किसान हित में काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा व सपा का गठबंधन भाजपा को रोकने में कामयाब रहेगा।
विज्ञापन

नगर में बसपा भाईचारा संगठन के सम्मेलन में बसपा के प्रदेश प्रभारी आरएस कुशवाहा ने कहा कि बसपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा देश में असहिष्णुता पैदा कर रही हैं। चौकीदार प्रधानमंत्री के होते हुए देश का पैसा लेकर कई उद्योगपति विदेशों में भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसी को कुछ नहीं दिया है। लोग भाजपा को समझ चुके हैं। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने कहा है कि प्रदेश में बसपा मजबूत स्थिति में है। 2019 के चुनाव में बसपा प्रदेश में ताकत बनकर उभरेगी। उन्होंने पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी को अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट देने की घोषणा की है। इस दौरान कंवरपाल सिंह माजरा, हरिदास, डॉक्टर शमशाद, डॉक्टर एसपी बावरा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं आसिफ अली ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर एसपी बावरा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें