फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परिवार रजिस्टर की नकल भी कंप्यूटराइज्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। मोदी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत अब ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल भी कंप्यूटराइज्ड मिलेगी। इससे परिवार रजिस्टरों में कूट रचित कर परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने पर भी लगाम लग सकेगी। इसके लिए जल्द टेंडर छोड़कर 308 ग्राम पंचायत के करीब पौने तीन लाख परिवारों का डाटा फीडिंग करने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत अधिकतर प्रमाण पत्र कंप्यूटराइज्ड मिलने लगे हैं। इनमें खतौनी की नकल, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र के साथ ही ग्राम पंचायतों के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र भी कंप्यूटराइज्ड मिल रहे हैं, लेकिन अभी तक परिवार रजिस्टर की नकल मैनुअल मिल रही है। इसमें पंचायत सचिवों की ओर से खेल किया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों की आयु एवं नामों में कूट रचित कर परिवार रजिस्टर की नकल जारी की जा रही हैं, इस तरह के मामले समाज कल्याण से मिलने वाली पेंशनों के आवेदनों में पकड़ में भी आ चुके हैं, जिनमें कम आयु के लोगों की उम्र परिवार रजिस्टर की नकल में अधिक दर्ज कर पेंशन लेने के खुलासे हो चुके हैं, लेकिन अब डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत परिवार रजिस्टर की नकल में गड़बड़ी को भी रोका जा सकेगा। इससे परिवारों का डाटा एक वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा, जिससे परिवारों के डाटे में कोई किसी प्रकार की हेरा-फेरी नहीं हो सकेगी। साथ ही ग्राम पंचायत की परिवार रजिस्टर की नकल भी मैनुअल की जगह कंप्यूटराइज्ड एवं आसानी से मिल सकेगी। जिले के छह ब्लॉकों की 308 ग्राम पंचायतों के दो लाख 70 हजार 56 परिवारों का डाटा फीडिंग करने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए जल्द टेंडर छोड़े जाएंगे। इस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी रमेशचंद त्रिपाठी का कहना है कि परिवार रजिस्टर की नकल अतिमहत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। इसलिए इसमें कोई गड़बड़ी न हो और डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत यह भी कंप्यूटराइज्ड मिल सके। इसके लिए जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें