फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अगस्त से बच्चों के साथ-साथ अब गुरूजी भी आएंगे ड्रेस में नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। सरकारी स्कूलों में एक अगस्त से छात्र-छात्राओं के साथ गुरुजी भी यूनिफार्म में नजर आएंगे। विभाग ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। इस संबंध में सरकारी विद्यालयों में आदेश मिल गए हैं।
विज्ञापन

ड्रेस कोड निर्धारण के लिए सभी ब्लॉकों में समिति का गठन किया गया था, लेकिन ड्रेस को लेकर हुई खींचतान के बाद शिक्षा महानिदेशक ने गठित समिति को निरस्त करते हुए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। इस पर विभाग की ओर से शिक्षक और शिक्षिकाओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। एक अगस्त से सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को विद्यालय में ड्रेस पहनकर आना होगा। ड्रेस की अनिवार्यता को देखते हुए अब सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं ड्रेस बनवाने में जुट गए हैं। इस संबंध में बीईओ ब्रह्मपाल सिंह सैनी का कहना है कि शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए ड्रेस कोड निर्धारित कर दिया गया है। इस संबंध में सभी सरकारी विद्यालयों को पत्र जारी कर दिया है। एक अगस्त से शिक्षक-शिक्षिकाओं को ड्रेस में स्कूल आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें