फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पूर्व विधायक के फार्म हाउस में रोपे गए 2000 पौधे उखाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर विधानसभा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के लंढौरा स्थित पैतृक फार्म हाउस पर अज्ञात शरारती तत्वों ने भारी नुकसान पहुंचाया है। पूर्व विधायक का आरोप है कि शरारती तत्वों ने उनके द्वारा हाल ही में लगाए गए 2000 पॉपुलर के पौधों को सोमवार रात उखाड़कर फेंक दिया।
विज्ञापन




पूर्व विधायक ने कोतवाली मंगलौर में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पैतृक भूमि लंढौरा में फार्म के रूप में स्थित है। लगभग दो सप्ताह पहले उन्होंने वहां 2000 पॉपुलर के पौधे रोपे थे। सोमवार को इन पौधों की ढुकाई (मिट्टी चढ़ाने) और सिंचाई का कार्य पूरा किया गया था। आरोप है कि रात के अंधेरे में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने इन सभी पौधों को जड़ से उखाड़ दिया। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन सगे भाइयों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नफीस, फारुख और मन्नी निवासी मोहल्ला बाहर किला, लंढौरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें