फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से 20 पेटी देशी शराब की बरामद

विज्ञापन
रुड़की स्थित चंद्रपुरी में गंगनहर पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पुलिस ने एक बंद पड़े मकान में छापामारी कर बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। जबकि वहां पर मौजूद लोग पुलिस आने की सूचना से मिलते ही फरार हो गए। पुलिस इन लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही जानकारी जुटा रही है कि यह शराब कहां से लाई गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते शहर में कई लोग अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। इसकी शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। मंगलवार को गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि चावमंडी में कुछ लोगों ने एक बंद पड़े मकान में शराब की बड़ी खेप जमा कर रखी है। साथ ही शराब को चोरी छिपे ऊंचे दामों पर लोगों को बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान में छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर देखा तो बड़ी मात्रा में देशी शराब रखी थी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मकान से देशी शराब की बीस पेटी बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 60,000 रुपये है। शराब को जब्त कर लिया गया है। मकान में शराब रखने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें