फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्वास्थ्य शिविर में 193 महिलाओं ने कराया पंजीकरण

Mon, 11 May 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को मंगलौर क्षेत्र में संस्थागत प्रसव स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 193 महिलाओं का पंजीकरण किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने एमसीएच सेवाओं के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें 58 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। उपस्थित महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। नारसन सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अचिंतन गर्ग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गंभीर सिंह तालियान, डाॅ.कौशलेश, बीपीएम अनुज कुमार, विपिन कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर में 50 गर्भवतियों समेत 302 लोगों की हुई जांच
खानपुर ब्रह्मपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व लक्सर सीएचसी के डॉ़ रफी अहमद ने किया। शिविर में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व और संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में करीब 50 गर्भवती महिलाओं समेत कुल 302 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार और परामर्श दिया गया। महिलाओं की ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। चिकित्सकों ने गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, पौष्टिक आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी। मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने जननी सुरक्षा योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। शिविर में डॉ़ छवि पटेल, डॉ़ दुष्यंत कुमार और डॉ़ नलिंद असवाल सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें