फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन ने मांगों के लिए दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों पर बढ़ते शोषण के विरोध और अपनी मांगों के लिए मंगलवार को सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
धरना देने वालों का आरोप था कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के आदेशों का उल्लंघन कर पीडब्लूआई कोठियों पर कर्मचारियों से घरेलू काम कराया जा रहा है। इसके अलावा दीवाली से पूर्व कर्मचारियों के आवासों पर पुताई न करके अधिकारियों के आवासों को चमकाया जा रहा है। आरोप है कि पीडब्लूआई कार्यालय में नहीं बैठकर अपने आवास में ही दफ्तर का काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि पीडब्लूआई को ट्रैकमैन, कीमेन, गेटमैन और ट्रॉलीमेनों से सभ्यता से बात करने की ट्रेनिंग दी जाए। रुड़की में सामान की अधिकता के कारण वेल्ंिडग टीम में कर्मचारियों की संख्या कम है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए। बलियाखेड़ी में छह आवास खंडहर हो गए हैं, जिनमें मात्र एक कर्मचारी को ही एचआरए दिया जा रहा है। गैंग नंबर चार मेट को पेशीट न देकर रेल पथ निरीक्षण के पास है, जिसे दिलाया जाए। सहायक मंडल अभियंता के कार्यालय पर विभागीय पदों के फार्मों को नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाए। वेल्डिंग टीम, लोहार, गैंग ट्रॉलीमैन, कीमेन व मेट के रोके गए रेस्ट दिए जाए। ट्रॉलीमॅन के खंडहर हो चुके आवासों का प्रबंध किया जाए। धरना देने वालों ने सहायक मंडल अभियंता के माध्यम से प्रवर मंडल अभियता प्रथम मुरादाबाद, मंडल मंत्री एनआरएमयू, लेवर कमीशनर, को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शाखा अध्यक्ष पीके सिंह,शाखा सचिव दशरत पासवान, शाखा उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, बिक्रम सिंह, विजय कुमार, विजय यादव, अनिल कुमार, रिषीपाल, यूसूफ, रशीद, रोहित शर्मा, विजयपाल, रामानन्द, मेहद्रं सिंह, राजकुमार व सचिन आदि शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें