फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद हाथी साबित हो रहे नवनिर्मित शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

पानी का इंतजाम नहीं किए जाने से नगर के बस स्टैंड पर बनाए गए 12 शौचालय महीनों बाद भी शुरू नहीं किया जा सका है। इससे यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ये शौचालय नगर पालिका की ओर से बनाये गए हैं। पालिका ने शौचालय तो बना दिए, लेकिन पानी की व्यवस्था नही की है।
उत्तराखंड परिवहन विभाग ने नगर के बस स्टेशन पर बने पुराने शौचालय तोड़कर 12 नए शौचालय (छह पुरूषों और छह महिलाओं के लिए) और 4 यूरीनल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद से करार किया था। नगर पालिका ने शौचालय बनाने का काम कुछ माह पूर्व शुरू किया था। इसे पूरा कर लिया गया है, लेकिन अब तक शौचालयों को यात्रियों के इस्तेमाल के लिए नहीं खोला जा सका है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल नगर पालिका ने एक मोबाइल टॉयलेट बस स्टेशन पर खड़ा कराया है। गंदगी की वजह से यात्री इस मोबाइल टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। बताया जाता है कि नगर पालिका ने शौचालयों का निर्माण तो करा दिया है लेकिन पानी की व्यवस्था करना भूल गई है। ज्ञात हो कि नगर के बस स्टेशन पर रोज सैकड़ों बस आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अजहर अली का कहना है कि जल संस्थान को पानी का कनेक्शन देने के लिए कहा गया है। पानी का कनेक्शन मिलते ही शौचालयों को यात्रियों के इस्तेमाल के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें