फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्णों को आरक्षण की घोषणा करने वाले नरेंद्र मोदी बनेंगे 21वीं सदी के आंबेडकर: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सवर्णों को आरक्षण की घोषणा पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्साह में नजर आए। उन्होंने कहा कि सवर्ण आरक्षण की घोषणा करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी 21वीं सदी के आंबेडकर साबित होंगे। उन्होंने आर्थिक आधार पर सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने की पीएम मोदी की घोषणा को मील का पत्थर बताया। उन्होंने धान की तर्ज पर गन्ने की फसल का सौ प्रतिशत भुगतान ऑनलाइन जारी करने की योजना को भी जल्द लाए जाने के संकेत दिए। कहा कि किसानों का कृषि ऋण माफ करने के बजाए शून्य प्रतिशत पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। झबरेड़ा में अभिनंदन समारोह में पहुंचे सीएम रावत ने झबरेड़ा विधायक के मांग पत्र पर 22 करोड़ की 17 योजनाओं की घोषणा की।
विज्ञापन

चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी कुलवीर सिंह की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम रावत ने कहा कि कृषि ऋण माफ करना कोई समाधान नहीं है। ऋण माफ करने से राज्य की अर्थ व्यवस्था चरमरा जाएगी। मध्य-प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 22 हजार करोड़ का ऋण तो माफ कर दिया, लेकिन अब विकास के लिए पैसा कहां से लाएंगे। उन्होंने कहा कि एमपी सरकार ने धोखा दिया है, उन्होंने 2008 से पहले के किसानों के उस बकाया ऋण को माफ किया है, जिसे वहां की सरकार पहले से ही खत्म मानकर चल रही थी। कहा, प्रदेश में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने खनन में प्राप्त होने वाले 410 करोड़ के राजस्व को बढ़ाकर 850 करोड़ के लक्ष्य को पार कर लिया गया है। वहीं, परिवहन व वन निगम से भी 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। साथ ही बिजली घाटा 237 करोड़ रुपये कम किया गया। उन्होंने कहा कि धान खरीद का भुगतान ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत हाथोंहाथ किया जा रहा है। अब सरकार गन्ना किसानों के लिए भी ऐसी ही नीति लाने की तैयारी कर रही है। बकाया गन्ना भुगतान पर उन्होंने अपने सलाहकार नरेंद्र सिंह को शुगर मिलों से बातचीत करने को कहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 22 करोड़ की 17 योजनाओं की घोषणा की। कार्यक्रम को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, बीस सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष नरेश बंसल, जिला प्रभारी विनय रोहिला, मुख्यमंत्री सलाहकार नरेंद्र सिंह, कार्यक्रम आयोजक चौधरी कुलबीर सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष डा. जयपाल चौहान, पूर्व दर्जाधारी श्यामवीर सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता शोभाराम प्रजापति, सौरभ गुप्ता, सचिन गुर्जर, अश्वनी कौशिक, डा. अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें