रुड़की। राम मंदिर निर्माण एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए संतों ने बिगुल फूंक दिया है। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद महाराज आज रुड़की के लक्ष्मी नारायण मंदिर के सम्मुख गंगा घाट पर एक दिवसीय सांकेतिक उपवास रखेेंगे। उनके उपवास को कई धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने समर्थन दिया है।
विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, धर्म जागरण मंच, बजरंग दल, सनातन धर्म सभा, गौशाला सभा, संस्कार भारती, भारत विकास परिषद, विद्यार्थी परिषद, अखिल भारतीय संत समिति, हिंदू रक्षा सेना, हिंदू युवा वाहिनी, कर्म योगी, सेवा समिति अखिल भारतीय साधु परिषद, अखिल भारतीय साध्वी परिषद समेत कई सामाजिक संस्थाओं ने यतींद्रानंद गिरि महाराज को समर्थन दिया है। उपवास में शामिल होने के लिए अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता श्री हठयोगी महाराज, स्वामी रुपेंद्र नंद महाराज, डासना काली मंदिर से ब्रह्मगिरि जी, कात्यायनी पीठ के महंत स्वामी आत्मानंद गिरि सहित अनेक संत यतींद्रानंद गिरि जी महाराज को समर्थन देने रुड़की पहुंचेंगे। यतींद्रानंद के उपवास को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सहारनपुर के मंडलायुक्त ने भी महामंडलेश्वर से मुलाकात की है।