फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन में दरार आने से दो घंटे रुकी रहीं कई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की (लक्सर)। लक्सर बाईपास के समीप रेलवे लाइन में दरार आने के कारण शाम छह बजे कई ट्रेनें दो घंटे तक जहां की तहां खड़ी रहीं। करीब दो घंटे बाद रात आठ बजे लाइन ठीक होने के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

रेलवे यातायात निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे लक्सर बाईपास पर बहादरपुर फाटक के पास लगे सिग्नल ने अचानक काम करना बंद कर दिया। सिग्नलों बंद होते ही रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। इसके बाद रेल पथ निरीक्षक ऋषिपाल ने आननफानन में स्टॉफ को लाइन में फाल्ट देखने के लिए काम पर लगा दिया। साथ ही ट्रेनों को स्टेशनों पर रोक दिया गया। इस दौरान देहरादून दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को बहादरपुर रेलवे फाटक से पहले ही रोक दिया गया।
इसके अलावा लक्सर रेलवे स्टेशन पर उपासना एक्सप्रेस, सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर और हरिद्वार-रामनगर एक्सप्रेस को ऐथल में रोक दिया गया। वहीं, दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस को डोसनी में रोकना पड़ा। रात करीब आठ बजे बहादरपुर फाटक के समीप लाइन में दरार को ठीक करने के बाद यातायात सुचारु हुआ और रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें