फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी ठंड, चार डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सोमवार की सुबह हुई बारिश से मौसम ने अचानक रुख बदल दिया। कई दिनों से दिन में निकल रही चटख धूप से पारा लगातार ऊपर जा रहा था, लेकिन सोमवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट हुई। इसके चलते मौसम में ठंडक पैदा हो गई। शाम ढलते ही ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप सोमवार को शहर और आसपास के इलाके में सुबह चार बजे से ही बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। सुबह करीब आठ बजे विभिन्न इलाकों में तेज बारिश हुई। जिसमें शहर और देहात क्षेत्रों में सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया। सुबह आठ से दस बजे तक कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी ने लोगों को परेशान किया लेकिन इसके बाद बारिश बंद हो गई। लेकिन मौसम में अचानक ठंडक आ गई। पारा चार डिग्री कम होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। दिन भर धूप नहीं निकलने के कारण भी मुश्किलें बढ़ गई। इसके बाद शाम के समय ठंडी हवाओं के प्रकोप ने लोगों को परेशान किया। जिसके चलते आम दिनों की अपेक्षा बाजारों में भी रौनक कम हो गई। बाजार सुबह देर से खुले वहीं शाम को जल्द ही बंद भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें