फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से निजात दिलाने को अतिक्रमण पर चली जेसीब़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। ढंडेरा गांव में रेलवे फाटक के पास सड़क पर जलभराव से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान प्रशासन ने जेसीबी से दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को तुड़वा दिया। साथ ही वहां बने नालों के ऊपर भी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान लोगों ने भारी विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन

एएसडीएम प्रेमलाल रविवार को ढंढेरा गांव में पहुंचे और यहां रुड़की लक्सर मुख्य मार्ग पर जल भराव की समस्या के निपटारे के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने जेसीबी की मदद से स्थायी एवं अस्थाई अतिक्रमण हटा दिया। इस दौरान कई लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। एएसडीएम प्रेमलाल ने सड़क के दाएं ओर नाले के ऊपर जैसे ही कब्जों को हटाना शुरू किया तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। टीम ने अभियान जारी रखते हुए एक विधायक के होर्डिंग को भी तुड़वा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि हमेशा अतिक्रमण सड़क के एक साइड से ही हटाया जाता है जबकि सड़क की दूसरी ओर अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस बाबत एएसडीएम प्रेम लाल ने बताया कि यहां पर जल भराव की समस्या बनी हुई थी। लोगों ने नालों पर अतिक्रमण कर रखा है। जिसे तुड़वाया जा रहा है। एक साइड का अतिक्रमण हटाने के बाद दूसरी साइड का अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। इस दौरान लेखपाल सुभाष चौहान, संदीप सैनी, राजेश त्यागी समेत पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
रुड़की- लक्सर मुख्य मार्ग पर जहां अतक्रिमण हटाया गया, वहां पर करीब एक माह से जलभराव के कारण तालाब जैसी स्थिति बनी हुई है। यहां पर कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। हाल ही में एक ई-रिक्शा के पलटने के कारण कई लोग घायल हुए थे। जलभराव के कारण यहां बने गड्ढों के दिखाई नहीं देने से यें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इसे लेकर जिलाधिकारी से भी शिकायत की गई थी। जिसके बाद प्रशासन पर इस पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें