फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। ट्रैक्टर-टॉली की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर-टॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, पुलिस ट्रैक्टर-टॉली के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को बुढपुर निवासी रवि (21) पुत्र मुकेश अपने दो अन्य साथी अतुल और सचिन के साथ बाइक से कस्बे जा रहा था। जैसे ही तीनों लाठरदेवा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-टॉली ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार रवि की मौैके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगिरों की मदद से अतुल और सचिन को कस्बे के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर-टॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष सुखपाल मान का कहना है कि ट्रैक्टर-टॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें