फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्सर और खानपुर विधानसभा के 42 गांव के मतदान केंद्रों पर होगी वेब कास्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर/खानपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी और एसएसपी ने लक्सर व खानपुर में वेब कास्टिंग होने वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को मतदान के दिन कड़ी सुरक्षा रखने के निर्देश भी दिए। प्रशासन इस बार जिले के 170 मतदान केद्रों पर होने वाली वेब कास्टिंग की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में इस बार जिले की 13 विधानसभा क्षेत्रों में 1086 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इनमें से निर्वाचन आयोग ने 170 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग कराने के निर्देश दिये थे। इन 170 मतदान केंद्रों पर होने वाली मतदान प्रक्रिया को वेब कास्टिंग के तहत निगरानी की जा सकेगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया ऑनलाइन देखने के लिए वेब कास्टिंग की तैयारियां शुरू कर दी है। शुक्रवार को डीएम दीपक रावत और एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने लक्सर और खानपुर पहुंचकर ऑनलाइन वेब कास्टिंग वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद जिलाधिकारी और एसएसपी ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बॉर्डर से सटे दल्लावाला गांव पहुंचकर मतदान केंद्र गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर पीने का पानी, बिजली, शौचालय आदि का इंतजाम किया गया है। उन्होंने सीओ और थानाध्यक्षों को कड़ी चौकसी के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सोहन सिंह, लक्सर बीडीओ चंदन लाल राही, जोनल मजिस्ट्रेट मनीष कुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट हेम जोशी, सुधीर कुमार, संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
इन गांव के मतदान केंद्रों पर होगी वेब कास्टिंग
डेरियो, बादशाहपुर, माजरी, भुरना, गंगनौली, शाहपुर ,खेड़ी खुर्द, सिकंदरपुर, कुंडी भगवानपुर ,नाइवाला, हबीबपुर कुंडी, कुड़ी नेतवाला, सैदाबाद, बिजोपुरा, मुंडाखेड़ा खुर्द, महेश्वरी, दाबकी, ढाढेकी, खानपुर, मोहम्मदपुर, माडाबेला, महेश्वरी, चंद्रपुरी खुर्द, सुल्तानपुर, महतौली, रामपुर रायघटी, सीमली, मुटकाबाद, दरगाहपुर, निरजंनपुर, टांडा जीतपुर, भिक्कमपुर, खंडजा कुतुबपुर, बहादुरपुर खादर, मखियाली कलां, लक्सरी, कासमपुर नवादा, मौहम्मदपुर मजादा, मखियाली खुर्द, लादपुर कलां, खानपुर ब्रहमपुर आदि।
विज्ञापन

क्या है वेब कास्टिंग
वेब कास्टिंग हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन पर चलता है। इसके जरिये अधिकारी मोबाइल लैपटॉप या डेस्कटॉप पर घर बैठे सैकड़ों किलोमीटर दूर किसी भी जगह का लाइव नजारा देख सकते हैं। इसके लिए हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है। जबकि कंप्यूटर पर इसको चलाने वाला वीडियो सॉफ्टवेयर भी होना चाहिए। यह ठीक उसी तरह काम करेगा, जैसे किसी फिल्म को दिखाने के लिए यू ट्यूब काम करता है।
पुलिस प्रशासन दिनरात बॉर्डर पर मुस्तैद
खानपुर। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के यूपी बार्डर पर कड़ी चेकिंग शुरू कर दी है। दिनरात कार्यपालक सेक्टर मजिस्ट्रेट और खानपुर थानाध्यक्ष टीम के साथ खानपुर यूपी बार्डर पर चेकिंग कर रहे हैं। आगामी 11 अप्रैल को प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन रात-दिन तैयारी करने में लगा है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के उत्तर प्रदेश जाने वाले मार्गों पर कड़ी चेकिंग शुरू कर दी है। इन मार्गों में खानपुर-यूपी बार्डर और बालावाली बिजनौर बार्डर संवेदनशील माने जाते हैं। कार्यपालक सेक्टर मजिस्ट्रेट संतोष कुमार सिंह व खानपुर थानाध्यक्ष दिल मोहन सिंह ने बृहस्पतिवार की रात में खानपुर बढ़ीवाला बॉर्डर व बालावाली बिजनौर बॉर्डर पर चेकिंग की। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने बताया कि खानपुर बढ़ीवाला बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनमें प्रदेश में आने वाले वाहनों की रिकॉर्डिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें