ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। एक युवक महिला के मोबाइल पर कॉल कर लगातार अश्लील मैसेज भेज रहा है। चेतावनी देने के बाद भी आरोपी युवक महिला के मोबाइल पर लगातार कॉल कर अश्लील बातें कर रहा है। साथ ही बात करने का दबाव बना रहा है। महिला ने परिजनों संग कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला के मोबाइल पर एक युवक पिछले तीन दिन से अश्लील मैसेज भेज रहा है। महिला ने विरोध किया तो वह कॉल कर अश्लील बातें कर रहा है। आरोप है कि महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो युवक धमकी दे रहा है। परिजनों के समझाने के बाद भी वह लगातार मैसेज और कॉल कर रहा है। साथ ही महिला पर बात करने का दबाव बना रहा है। शुक्रवार को महिला ने परिजनों संग कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर की आईडी निकाली जा रही है। आईडी निकलने के बाद युवक का पता चल पाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।