फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। जम्मू के कठुआ और उन्नाव में हुए दुष्कर्म के मामले में आप कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी(आप) के जिलाध्यक्ष महक सिंह सैनी ने कहा कि देश में महिलाओं के प्रति दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा जा रहा है जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण के दौर में महिलाओं के प्रति अपराध निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। वहीं प्रशासन की ओर से इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू की घटना को भाजपा नेता सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं।
उन्होंने यूपी के उन्नाव जिले की घटना में आरोपी विधायक के साथ सरकार का खड़ा होना शर्मनाक बताया गया। सैनी ने कहा कि रामराज्य का नारा देकर सत्ता में आयी योगी सरकार ने जंगलराज और गुंडाराज को बढ़ावा दिया है। सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बेमानी साबित हो रहा है। कहा कि पोक्सो एक्ट में संशोधन कर नाबालिग से दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए। छह माह के अंदर आरोपी को फांसी की सजा सुनाई जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में बिरम सिंह धीमान, सारिक अफरोज, सुबोध शर्मा, मेहरचंद, चौधरी राजेंद्र सिंह, कर्म सिंह, नरेंद्र चौधरी, राव इमरान, रविंद्र सैनी, आमिर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें