फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या स्नान के चलते बसो और ट्रेनों में भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सोमवती स्नान के लिए हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की ट्रेनों और बसों में भीड़ दिखी। कई ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। यात्रियों को जगह पाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं बस अड्डे पर भी भीड़ रही। दिल्ली से आने वाली बसों में सबसे ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन

रविवार को अमावस्या और सोमवार को सोमवती अमावस्या का स्नान था। लगातार दो दिन गंगा स्नान पड़ने से ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ रही। हरिद्वार जाने वाली अहमदाबाद मेल, बांद्रा मेल, जनशताब्दी एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस और बाड़मेर एक्सप्रेस में काफी संख्या में श्रद्धालु दिखे। यही स्थिति हरिद्वार से आने वाली ट्रेनों में रही। ट्रेनों में जगह पाने के लिए यात्रियों को पसीना बहाना पड़ा। कुछ यात्री डिब्बों की आपातकालीन खिड़की से अंदर घुसने का प्रयास करते दिखे। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के कारण बहुत से लोगों को खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ी । अधिकारियों के मुताबिक स्नान के चलते आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा रेलवे टिकटों की बिक्री हुई। वहीं बस अड्डे में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दिल्ली से हरिद्वार आने वाली और हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली बसों में अच्छी खासी भीड़ रही। दोपहर में अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रोडवेज के अधिकारियों ने कुछ बसों का संचालन हरिद्वार के लिए कराया। रुड़की डिपो की जेएसआई राम कुमारी ने बताया कि भीड़ के अनुरूप अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जा रहा है। जिस रूट के यात्रियों की ज्यादा भीड़ होगी। उन जगहों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें