फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबिर पाक के सालाना उर्स में सजी कव्वालों की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन

साबिर पाक के 750वें सालाना उर्स में कहीं कव्वालों की महफिल है तो कहीं चादर चढ़ाने वाले नजर आ रहे हैं। दरगाह साबिर पाक और दरगाह इमाम साहब, दरगाह किलकिल साहब और आसपास की सड़कों पर जायरीनों की लंबी कतार लग रही हैं। वहीं, पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
बुधवार को दरगाह में दो-दो घंटे के इंतजार के बाद जियारत की बारी आ रही है। चांद की 12 तारीख की रात को बड़ी रोशनी मनाई गई। इसके चलते जायरीन उमड़ पड़े। दरगाह साबिर पाक का सालाना उर्स अपने चरम पर है। देश विदेश से आए जायरीनों की जमात से कलियर गुलजार हो गया। महफिल खाने में रात 10 बजे खत्म शरीफ हुआ। इसके पूरा होने के बाद दुआएं खैर की गई। इसके बाद महफिले समा का आयोजन किया गया, जिसमें देश के कोने-कोने से आए सूफी कव्वालों ने सूफियाना कलाम पढ़कर पूरी रात समा बांधे रखा। पूरी दरगाह को रोशन किया गया। बड़ी रोशनी के दिन जियारत करने के लिए दरगाह साबिर पाक में सुबह से ही जायरीनों की लाइन लग गई थी। दरगाह क्षेत्र में जगह जगह कव्वालों की महफिल सजी रही। जायरीनों ने महफिलों का भरपूर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

जुलूस ए मोहम्मदी निकाला
पिरान कलियर स्थित मदरसा दारुल उलूम कादरिया बरकाते रजा की ओर से ईद मिलाद उन्नबी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में मदरसे के छात्र और जायरीनों ने शिरकत की। जुलूस मदरसे से शुरू होकर दरगाह साबिर पाक, अब्दाल साहब, इमाम साहब होते हुए वापस मदरसे पर आकर संपन्न हुआ। मदरसा प्रबन्धक मौलाना गुलाम नबी नूरी ने देश में अमन चैन और भाईचारे के लिए दुआ की। इसके अलावा पिरान कलियर, बढ़ेडी राजपुतान, ज्वालापुर, सुल्तानपुर, गढ़मीरपुर आदि आसपास क्षेत्रों से भी जुलुस निकाले गए ।
विज्ञापन

महफिले मिलाद का आयोजन
ईद मिलाद उन्नबी के दिन मोमिन नबियों के नबी पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की विलादत की ख़ुशी मनाते हैं। उलेमाओं ने फरमाया की ईद मिलादउन्नबी के दिन मुसलमानों को अपने प्यारे नबी की सुन्नतों का एहतमाम करना चाहिए। 12 रबीउलअव्वल को आसपास क्षेत्रों में महफिले मिलाद का आयोजन किया गया। इसमें उलेमाओं ने पैगम्बर ए इस्लाम की सुन्नतों पर तकरीर की। वहीं, घरों में कुरआन ख्वानी की महफिल आयोजित की कलियर सहित आसपास की मस्जिदों में एमदरसों में महफिले मिलाद का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें