लक्सर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कस्बे के सभी 9 वार्डों को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। इसकी सूची भी शासन को भेज दी गई है। इतना ही नहीं बैठक में वित्त वर्ष का बजट का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हो गया है। इस मौके पर दैनिक वेतन भोगियों कि संविदा मैं बढ़ोतरी का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है।
शुक्रवार को लक्सर नगर पालिका में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात ने बताया कि कस्बे के सभी नौ वार्डों में हर परिवार में शौचालयों का निर्माण करवा दिया गया है। लक्सर क्षेत्र को पूरी तरह खुले में शौच मुक्त करने की रिपोर्ट भी सरकार को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अगले वित्त वर्ष में पालिका को नो करोड़ 58 लाख 51 हजार रुपये की आय होगी। इसमें से विकास कार्यों प्रकाश में सफाई व्यवस्था कर्मचारियों के वेतन व अन्य मदों पर 9 करोड 51 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस प्रस्ताव को सभी ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी दैनिक कर्मचारियों की संविदा की अवधि अगले एक साल में बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा गया। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक गुलशनव्वर ने बताया कि शासन की तरफ से कस्बे में बढ़ रहे वाहनों के लिए वाहन पार्किंग बनाने के लिए भी पत्र बोर्ड की बैठक में रखा गया। इसमें यह तय हुआ की पार्किंग के लिए जमीन को चिह्नित करने के लिए हल्का लेखपाल को पत्र भेजा जाएगा। इस मौके पर 40 लाख 84 हजार के बजट से कस्बे की सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी बोर्ड की बैठक में सहमति बन गई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात के अलावा चेयरमैन रामसिंह वाल्मीकि, रतेंद्र तिवारी, राजेंद्र सिंह, नीलम चौधरी, हर्षपाल, मोहन चौधरी, पूनम शर्मा, शमशाद, अनीता देवी, गुलशन शनव्वर आदि अनेक सदस्य शामिल थे।