फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज के पाक सफर की शुरुआत कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर।
विज्ञापन

हज के पाक सफर की शुरुआत शनिवार से शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड के सभी हज यात्री इसके लिए दिल्ली पहुंचने लगे है। वहां से हज जाने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद यात्रियों को बस से हवाई अड्डे पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद ने बताया कि राज्य से 1072 हाजी इस बार हज को जा रहे हैं जिसमें हरिद्वार जिले के 500 हजयात्री हैं। पिछले वर्ष लगभग 867 हजयात्री गए थे, जिसमें हरिद्वार जिले से करीब 360 यात्री थे। उन्होंने बताया कि पहली फ्लाइट शनिवार सुबह पांच बजकर 10 मिनट और दूसरी फ्लाइट रात नौ बजे उड़ान भरेगी, जिसमें 600 हाजी रवाना होंगे। छह अगस्त को सुबह आठ बजे तीसरी फ्लाइट उड़ान भरेगी जिसमें 225 यात्री रवाना होंगे। सात अगस्त को साढ़े बारह बजे चौथी और शाम पांच बजे पांचवीं तथा रात नौ बजे छठी फ्लाइट उड़ान भरेगी, जिसमें 236 हाजी रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के सभी यात्री आठ अगस्त तक हज के लिए रवाना हो जाएंगे। राव शेर मोहम्मद ने बताया कि हाजियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए दिल्ली हज मंजिल पर कैंप कार्यालय खोला गया है। हज कमेटी कलियर का पूरा स्टाफ दिल्ली हज मंजिल कैंप कार्यालय पहुंच चुका है। सभी यात्री हज मंजिल पर पहुंचना शुरू हो गए है। यहां से सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद हाजियों को हवाई अड्डे पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें