फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल डिगरी कालेज रोड की नहीं ली जा रही सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंगलौर। डिग्री कालेज रोड बदहाल होने से प्रतिदिन छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कहीं सड़क को खोद कर छोड़ दिया गया है तो कहीं चैंबर खुले पड़े हैं। जिसकी वजह से इस पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, लेकिन अधिकारी जानकर भी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला लालबाड़ा के तहत आने वाले डिग्री कालेज की रोड कई मायनों में महत्वपूर्ण हैं। इस रोड पर वीएमके पीजी कालेज, केकेपी इंटर कालेज और पोस्टआफिस है। इसके अलावा खुरमावाली मंदिर, सरकी रजवाहा, नजरपुरा, लिब्बरहेड़ी आदि गांवों को जाने के लिए भी यही रोड जा रही है। जल निगम ने पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढों को बंद कर उस पर मरम्मत कराने का काम कुछ माह पहले पालिका की ओर से कराया था, लेकिन जल संस्थान ने फिर गड्ढे खोदकर पाइपलाइन को जोड़ने का काम एक-दो स्थानों पर किया है। अब इस रोड पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। एक जगह पर नाली का चैंबर खुला छोड़ा गया है। बारिश होने पर लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस संबंध में शानू, प्रणव, गौरांग आदि का कहना है कि पालिका इस रोड की अनदेखी कर रही है। पालिका के ईओ अजहर अली का कहना है कि जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। उसके बाद नए सिरे से इस रोड को बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें