फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के कनेक्शन करने में छह घंटे की कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। कोतवाली के सामने नए ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर शहर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को छह-छह घंटे की बिजली कटौती की गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली के सामने एक ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। निगम की ओर से सिविल लाइंस में नए पोलों पर विद्युत कनेक्शन करने को को लेकर बृहस्पतिवार को छह घंटे की कटौती की गई थी। शुक्रवार को भी दो बजे के बाद ऊर्जा निगम के ठेकेदार की ओर से पोलों से कनेक्शन देने का काम किया गया। इस दौरान दो बजे से रात आठ बजे तक विद्युत कटौती की गई। छह घंटे तक शहर में जरनेटर का शोर रहा। रात आठ बजे के बाद भी सिविल लाइंस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इस दौरान क्षेत्र के अधिशासी अभियंता और जेई ने भी स्थानीय लोगों के फोन नहीं उठाए।

छापेमारी कर नौ बिजली चोरों को पकड़ा
लक्सर। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में छापा मारकर चोरी की बिजली का उपभोग करते नौ लोगों को पकड़ा है। निगम की ओर से सभी के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में ऊर्जा निगम को बिजली चोरी किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में छापा मारा। टीम ने गांव के नवाब, गुल, फऱाज, रोड़ा, मुकर्रम, जलालुद्दीन, हाशिम, शेर अली और शफीक के घर पर छापेमारी की। कनेक्शन की केबल में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। निगम के अवर अभियंता मुकेश कुमार ने सभी कटियामारों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें