फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभापति पर साजिद, तो उपसभापति पद पर हरेंद्र का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जिला सहकारी संघ के चुनाव में सभापति पद पर मोहम्मद साजिद व उपसभापति पद पर चौधरी हरेंद्र सिंह निर्विरोध निर्विाचत हुए हैं। इसके बाद निर्वाचित सभापति और उपसभापति ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार के लिए दो, उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड हल्द्वानी के लिए दो, उत्तराखंड प्रादेशिक को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड देहरादून के लिए दो, उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून के लिए एक तथा उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड काशीपुर के लिए एक प्रतिनिधि नामित किया।
सोमवार को जिला सहकारी संघ के डायरेक्टर पद पर अमरीश, अशोक कपिल, बबीता, प्रवेश, जगदीश, ऐजाज खॉ, बबली, अंजू, अनिल, वर्णिका, साजिद, संजीव कुमार व हरेंद्र कुल तेरह डायरेक्टर निर्वाचित हुए थे। इसके साथ ही देर शाम प्रदेश सरकार की ओर से मांगेराम सिरोही को नामित डायरेक्टर के रूप में नामित किया गया था। इन चौदह डायरेक्टरों की ओर से सभापति और उपसभापति का चुनाव किया जाना था। इसके बाद मंगलवार को रुड़की तहसील में सभापति और उपसभापति की चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें सभापति पद पर मोहम्मद साजिद व उपसभापति के लिए हरेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किए। एक-एक नामांकन आने के चलते दोनों को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया। बताया जा रहा है कि मोहम्मद साजिद बसपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पनियाला के नजदीकी है, वहीं चौधरी हरेंद्र सिंह प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशील राठी के नजदीकी हैं। इसके बाद सभापति और उपसभापति की सहमति से जिला सहकारी बैंक लिमिटेड आदि के लिए आठ प्रतिनिधियों को नामित किया गया। इसके तहत जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार के लिए नीशू राठी व प्रदीप कुमार को, उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड हल्द्वानी के लिए राजपाल सिंह और सुनीता को, उत्तराखंड प्रादेशिक को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड देहरादून के लिए अन्नू और इकबाल को, उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून के लिए प्रदीप कुमार व उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड काशीपुर के लिए आजाद सिंह को प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया। इस दौरान समर्थकों द्वारा विजयी प्रत्याशियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवानपुर में भी निर्विरोध चुने गए सभापति और उपसभापति
भगवानपुर। सहकारी संघ भगवानपुर में भी सभापति और उपसभापति का निर्विरोध चुनाव हुए। इसमें सभापति पद पर जितेंद्र और उपसभापति पद पर रण विजय को चुना गया। ज्ञात हो कि पिछले दिनों जिले में सहकारी संघ के चुनाव आयोजित कराए गए थे, लेकिन भगवानपुर के सहकारी संघ पर जिलाधिकारी ने रोक लगा दी थी। मामला था कि एक व्यक्ति द्वारा नामांकन चोरी कर लिए गए थे। जिसका मुकदमा भी भगवानपुर थाने में दर्ज था। जिलाधिकारी के आदेश के बाद मंगलवार को भगवानपुर के सहकारी समिति संघ में सभापति और उपसभापति के चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि सभापति पद पर जितेंद्र और उपसभापति पद पर रणविजय का निर्विरोध चुन लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें