फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड्यूल से नहीं हो रहा निगम बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। परिवहन निगम के रुड़की डिपो से शेड्यूल के अनुरूप कम बसें संचालित हो रही है। जिसकी वजह से निगम को प्रत्येक माह लाखों रुपये की चपत लग रही है। जबकि अधिकारी सभी बसों के संचालन के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम में बजट का रोना बहुत पुराना है। कई अधिकारियों की कार्यप्रणाली के चलते निगम की वित्तीय हालत और बिगड़ती जा रही है। रुड़की डिपो में कुल 35 बसें हैं। नियमानुसार इनमें से 33 बसों का रोजाना संचालन होना चाहिए, लेकिन महज 25-26 बसें संचालित हो रही हैं। शेष बसें बस अड्डे में खड़ी धूल फांक रही हैं। जानकारी के मुताबिक यूके 07 पीए 1021, 1030, 1014, 1070, 1460, 1016, 1038, 1052 समेत अन्य बसें, चालकों-परिचालकों के अभाव में धूल फांक रही हैं। बस संख्या यूके 07 पीए 2066 रोड ऑफ है। यह बसें दिल्ली और लोकल रूटों पर संचालित हैं। निगम कर्मियों के मुताबिक इन बसों का संचालन शेड्यूल के अनुसार नहीं हो रहा है। समस्त बसों के नहीं चलने से निगम की आय घट रही है। इसके विपरीत निगम अधिकारी सभी बसों का संचालन समयानुसार होने का दावा कर रहे हैं।
-------------
सभी बसों का संचालन शेड्यूल के अनुसार हो रहा है। चालक-परिचालक की कमी नहीं है। कभी ज्यादा कर्मियों के अवकाश पर होने पर एक-दो बसों का संचालन प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकुमारी, जेएसआई, रुड़की डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें