फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को एकजुट करने की जरूरत पर दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। उत्तरांचल पंजाबी महासभा रुड़की के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने समाज को एकजुट रहने पर जोर दिया। समाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी करने की बात कही। साथ ही समाज और देश के विकास का संकल्प लिया।
विज्ञापन

दिल्ली-हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों से पंजाबी समाज को बहुत उम्मीदें हैं। सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए गंभीरता पूर्वक कार्य करेंगे और अपने पंजाबी समाज को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई द्वारा संजीव ग्रोवर को रुड़की महानगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। भारत भूषण कालरा एवं सुरजीत सिंह चंदोक को प्रदेश महासचिव व राजीव ग्रोवर को प्रदेश उपमहासचिव बनाया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव ग्रोवर ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर समाज को एकजुट करने का प्रयास करेंगे और उत्तरांचल पंजाबी महासभा समाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करता रहेगा। वार्ता के दौरान प्रमोद जौहर, प्रदीप सचदेवा, जगदीश मेहंदीरत्ता, नवीन गुलाटी, भारत भूषण मेहंदीरत्ता, भरत कपूर, मयंक मेहंदीरत्ता, विशाल आहूजा, आशु मेहंदीरत्ता, दीपक मेहंदीरत्ता, गगन आहूजा, दीपक मिगलानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें