अमर उजाला ब्यूरो
भगवानपुर। गागलहेड़ी रोड पर रविवार देर रात ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिंड़त में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद ट्रैक्टर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
भगवानपुर गागलहेड़ी मार्ग पर रविवार रात रायपुर गांव में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भगवानपुर की ओर आ रही थी कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक दिनेश निवासी घिसूपुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन पर लदी लकड़ियां भी मार्ग पर बिखर गईं। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को मशक्कत के बाद बाहर निकला और अस्पताल पहुंचाया। निजी नर्सिंग होम में उसका उपचार चल रहा है, जबकि आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।