फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोर मिल बनाएंगी महिलाओं को स्वावलंबी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। किसानों की आय दोगुनी करने और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की जा रही योजनाओं के बीच फ्लोर मिल बेहतर विकल्प के रूप में सामने आई है। सरकार महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराकर आटा चक्की लगाने का बेहतर ऑफर प्रदान कर रही है। इसके लिए सरकार महिलाओं को 50 प्रतिशत से एक लाख रुपये तक का अनुदान दे दी रही है। जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को योजना से अधिक से अधिक पात्र लोगों को जोड़ने पर बल दिया है। साथ ही ऐसे समूहों को बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र ने बताया कि स्वयं सहायता समूह बनाकर काम करने वाली महिलाओं को कारोबार के लिए फ्लोर मिल लगाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत स्वयं सहायता समूहों को कृषि विभाग में आवेदन करना होगा। करीब 45 हजार रुपये से तीन-चार लाख रुपये तक मिल लगाने के लिए दिए जा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी विकेश यादव ने बताया कि इस योजना के तहत फ्लोर मिल के लिए ली जाने वाली मशीन की कुल कीमत का 50 प्रतिशत तक या फिर अधिकतम एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है। अभी तक जिले से आठ समूहों के आवेदन मिले हैं। सभी आवेदकों को स्वीकृति दे दी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ उठाने वाले समूहों के पास अपनी जमीन होनी जरूरी है। आवेदन के साथ खतौनी नंबर अनिवार्य है। जिस फर्म से आटा चक्की खरीदी जाए वह फर्म उत्तराखंड कृषि निदेशालय से पंजीकृत होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें