फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी खुले स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लक्सर। कस्बे और देहात के कई पब्लिक स्कूल डीएम के निर्देश मानने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को कस्बे और देहात के आधा दर्जन से अधिक पब्लिक स्कूल खुले रहे। एसडीएम ने इन स्कूलों की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी दीपक रावत ने जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को एक सितंबर को अवकाश के निर्देश दिए थे। इस संबंध में सभी एसडीएम, खंड शिक्षा अधिकारियों को अवगत कराया गया था। डीएम का निर्देश जारी होने के बाद रात में कई पब्लिक स्कूलों की ओर से तो अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज भी भेज दिए गए, लेकिन इसके अलावा कस्बे से लेकर देहात तक कई पब्लिक स्कूल शुक्रवार को खुले रहे। सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे छुट्टी के समय बारिश होने से बच्चों को घरों तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने स्कूलों के खुला होने की शिकायत एसडीएम कौस्तुभ मिश्र से की। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें