फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हाफ मैराथन में 1300 धावकों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
आईआईटी रुड़की में मैराथन के विजेताओं को सम्मानित करते हुए। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की के इंस्टीट्यूट स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से आयोजित हाफ मैराथन-2026 का सफल आयोजन हुआ इसमें 1300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 21 किमी ओपन पुरुष, 11 किमी ओपन महिला, 11 किमी (50 वर्ष से अधिक पुरुष) और पांच किमी (40 वर्ष से अधिक महिला) श्रेणियां शामिल रहीं।
विज्ञापन




दौड़ का मार्ग लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से पिरान कलियर तक और वापस निर्धारित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सेठ और प्रो. ब्रजीव त्यागी ने किया। ओपन पुरुष वर्ग में सत्यम, बादल चौधरी और प्रभु महतो विजेता रहे। महिला वर्ग में सपना रघुवंशी, अंजली और मनीषा ने स्थान प्राप्त किया। अन्य श्रेणियों में भी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में निदेशक प्रो. केके पंत ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें